देश की खबरें | खेतड़ी खदान हादसे में एचसीएल अधिकारियों की ओर से मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने खेतड़ी खदान हादसे के सिलसिले में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जयपुर, 16 मई हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने खेतड़ी खदान हादसे के सिलसिले में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

नीम का थाना जिले के खेतड़ी में एक खदान में मंगलवार को हुए हादसे में कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी की मौत हो गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक (खेतड़ी) जुल्फीकार अली ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संबंध में कंपनी के अधिकारी की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच से मामले में लापरवाही और दोषी के बारे पता चल पायेगा।

खेतड़ी के थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि कंपनी की ओर से लिफ्ट का तार टूटने से अधिकारी की हुई मौत के संबंध में बुधवार को मामला दर्ज करवाया गया था। उन्होंने कहा कि जांच से वास्तविक कारणों और लापरवाही का खुलासा हो पायेगा।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 14 कर्मियों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। आठ घायलों का उपचार जयपुर में चल रहा है।

खदान में मंगलवार रात यह हादसा उस समय हुआ जब करीब आठ बजे निरीक्षण के दौरान केबल टूटने से लिफ्ट नीचे गिर गई और उसमें सवार 15 व्यक्ति फंस गए थे। इस हादसे में मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे की मौत हो गई थी।

कई घंटे चले बचाव अभियान में बुधवार दोपहर तक चौदह अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी