देश की खबरें | लुटेरे को पकड़ने गई पुलिस पर हमले के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक कथित लुटेरे को पकड़ने गई टीम पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बुलंदशहर, 11 अगस्त उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक कथित लुटेरे को पकड़ने गई टीम पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस की टीम ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदरू गांव में लूटपाट के मामले में वांछित फुरकान को उसके घर पर पकड़ लिया कि तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला किया और आरोपी को लेकर भाग निकले।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा, ‘‘सात-आठ लोग पीछे से आए और आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर ले गए।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि फुरकान समेत अन्य लोग भाग निकलने में कामयाब रहे।

पुलिस ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड