विदेश की खबरें | पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के लाहौर में एक सड़क और एक घर की छत से ‘कुरान के फटे पन्ने’ मिलने के बाद एक ईसाई दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
लाहौर, 10 सितंबर पाकिस्तान के लाहौर में एक सड़क और एक घर की छत से ‘कुरान के फटे पन्ने’ मिलने के बाद एक ईसाई दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने दंपति शौकत मसीह और किरण मसीह के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीपी) की धारा 295-बी के तहत मामला दर्ज किया है। इस धारा में पवित्र पुस्तक की बेअदबी करने पर उम्रकैद तक की सज़ा का प्रावधान है।
दंपति लाहौर के हरबंसपुरा इलाके में रेंजर्स हेडक्वार्टर्स के डॉकेज टाउन में रहता है। इसी इलाके के मुस्लिम शख्स मोहम्मद तैमूर की शिकायत पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी के मुताबिक, तैमूर ने कहा कि वह शुक्रवार को डॉकेज टाउन स्ट्रीट पर स्थित खाने की एक दुकान पर खड़ा था, जब उसे वहां मुस्लिमों की पवित्र पुस्तक के कुछ पन्ने मिले।
प्राथमिकी में कहा गया है, “ ऐसा लगा कि पन्ने उस घर की छत से फेंके गए थे, जिसके नीचे वे पाए गए थे। मैंने दरवाजा खटखटाया तो किरण मसीह नाम की महिला ने दरवाजा खोला। मैंने उसे कुरान के फटे हुए पन्ने दिखाए। उसने जवाब दिया कि उसकी नाबालिग बेटियों - सुंदास और रूबी, और बेटे साबिर - ने पन्ने फेंके होंगे। तैमूर घर की छत पर गया और उसे एक गुलाबी रंग का बैग मिला, जिसमें कुरान के और भी पन्ने थे।”
इसके बाद शिकायतकर्ता ने आपातकालीन नंबर पर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उत्तरी छावनी थाने की पुलिस पहुंची और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी महमूद अहमद ने रविवार को ‘पीटीआई-’ को बताया कि पुलिस ने ईसाई दंपति के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया है, क्योंकि उनके घर और सड़क से कुरान के फटे पन्ने मिले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)