देश की खबरें | बच्ची के साथ हुई घटना का वीडियों बनाने वाले 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के एक सरकारी गेस्ट हाउस परिसर में खून से लथपथ और दर्द से कराहती 12 वर्षीय बच्ची की मदद करने के बजाय अपने मोबाइल फोन पर उसका वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कन्नौज (उप्र) 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के एक सरकारी गेस्ट हाउस परिसर में खून से लथपथ और दर्द से कराहती 12 वर्षीय बच्ची की मदद करने के बजाय अपने मोबाइल फोन पर उसका वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गुरसहायगंज के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो के कारण नाबालिग लड़की की पहचान सार्वजनिक हो गई और इसके परिणामस्वरूप 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जब पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची को देखा तो उन्होंने वहां जमा लोगों से वीडियो बनाने से रोकने को कहा, लेकिन वे वीडियो बनाते रहे ।

उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को, गेस्ट हाउस के सुरक्षा गार्ड ने लड़की को खून से लथपथ और दर्द से कराहते देखने के बाद पुलिस को सूचित किया।

वायरल वीडियो में, एक पुलिसकर्मी घायल लड़की को अस्पताल ले जाने के लिए एक ऑटोरिक्शा में ले जाता है, जबकि आसपास खड़े लोग अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि वीडियो बनाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच, लड़की का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह आंखें खोल रही है, लेकिन कुछ कह नहीं रही है। सिर पर गंभीर चोट के कारण कई टांके लगे हैं और शरीर पर भी चोट के निशान हैं।

लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी (फर्रुखाबाद निवासी रामजी वर्मा) को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

लड़की के चाचा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 307 (हत्या का प्रयास), और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़की रविवार को एक गुल्लक खरीदने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी, जिससे उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग एक युवक से बात करती नजर आ रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\