देश की खबरें | मीठी नदी से गाद निकालने का मामला: ईडी ने डिनो मोरिया, अन्य के परिसरों पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े ‘‘घोटाले’’ से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को महाराष्ट्र में अभिनेता डिनो मोरिया और कुछ अन्य के परिसरों के अलावा केरल में भी कुछ स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े ‘‘घोटाले’’ से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को महाराष्ट्र में अभिनेता डिनो मोरिया और कुछ अन्य के परिसरों के अलावा केरल में भी कुछ स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आरोप है कि इस घोटाले के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी मुंबई और कोच्चि में स्थित 15 से अधिक परिसरों पर की गई। इनमें मोरिया, उनके भाई, ठेकेदार और कुछ अन्य के परिसर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

बीएमसी के कुछ अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से सामने आया है, जो मीठी नदी से गाद निकालने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई थी। बताया जाता है कि इन अनियमितताओं के कारण बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

ईओडब्ल्यू ने कुछ दिन पहले इस मामले में मोरिया से पूछताछ की थी।

ईओडब्ल्यू ने घोटाले में संलिप्तता के आरोप में नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और अरब सागर में मिल जाती है।

आरोप है कि गाद निकालने के लिए विशेष ‘ड्रेजिंग’ उपकरण किराए पर लेने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\