देश की खबरें | वैन से नकदी लूटने का मामला : गुरुग्राम पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम पुलिस ने एक कंपनी की वैन से करीब एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में एक सप्ताह बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

गुरुग्राम (हरियाणा), 24 अप्रैल गुरुग्राम पुलिस ने एक कंपनी की वैन से करीब एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में एक सप्ताह बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

दिन-दहाड़े हुई घटना में 18 अप्रैल को हथियारबंद तीन बदमाशों ने एक ‘कैश कलेक्शन’ कंपनी की वैन से करीब एक करोड़ रुपये लूट लिए थे। सोहना रोड पर हुई इस घटना में आरोपियों ने वैन के चालक और गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें हथियारों के दम पर बंधक बना लिया तथा नकदी लूटकर फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पांचवें व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। यह बड़ी सफलता है, हम पूरी जानकारी कुछ घंटों में देंगे।’’

अपराध शाखा ने चार आरोपियों को दिल्ली के छत्तरपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। उनके पास से लूट में इस्तेमाल हुई कार बरामद की गई है। सूत्रों ने बताया कि लूटी गई नकदी का अधिकांश हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।

इस लूट को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था और पुलिस ने कैश वैन में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाने को लेकर कलेक्शन एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर दिया था। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने लुटेरों की सूचना देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट