देश की खबरें | शिवसेना नेता के अपहरण का मामला: परिवार ने उनके भाई के संलिप्त होने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पालघर जिले के दहानु से एक शिवसेना नेता के अपहरण के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पालघर(महाराष्ट्र), 30 जनवरी पालघर जिले के दहानु से एक शिवसेना नेता के अपहरण के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिवसेना नेता अशोक धोडी 20 जनवरी को घोलवाड़ से लापता हो गए थे। पुलिस में उनके परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘‘मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दहानु अदालत ने उन्हें सात दिन की हिरासत में भेज दिया है।’’

इस बीच, धोडी की पत्नी और बेटे ने संवाददाताओं को बताया कि अपहरण कथित तौर पर उनके (धोडी के) भाई द्वारा किया गया।

धोडी के भाई को कुछ दिन पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन वह भाग गया और तब से उसका पता नहीं चल पाया है।

धोडी की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और मेरे पति को नियमित रूप से धमकाया जाता था। यहां तक ​​कि उन्हें कार दुर्घटना में मारने की कोशिश भी की गई थी। उनका भाई शराब माफिया का हिस्सा है।’’

धोडी के बेटे ने कहा, ‘‘उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मेरे पिता ने शराब से जुड़ी अवैध गतिविधियों के बारे में कई बार शिकायत की थी। मुख्य आरोपी के खिलाफ गुजरात में मामले दर्ज हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\