देश की खबरें | उप्र में तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महोबा शहर कोतवाली में 20 वर्षीय युवती ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

महोबा (उत्तर प्रदेश), चार मार्च महोबा शहर कोतवाली में 20 वर्षीय युवती ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि खन्ना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बुधवार को गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले संगम, शुभम और प्रिंस के खिलाफ पांच माह पहले जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार करने और घटना की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ‘ब्लैकमेल’ करने का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि युवती आठ अक्टूबर 2020 को अपने घरेलू काम से महोबा शहर आयी थी। उसी दौरान गांधी नगर मोहल्ले में जिलाधिकारी आवास के पास से गुजरते समय संगम, शुभम और प्रिंस उसे घसीटकर एक घर के अंदर ले गए और वहां तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने मोबाइल फोन पर घटना की वीडियो भी बनाई, जिसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर बाद में अलग-अलग जगह कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और डेढ़ लाख रुपये तथा एक सोने की चेन भी उससे ली।

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों से अब तक की पूछताछ में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है और ऐसा प्रतीत होता है कि मनमुटाव की वजह से सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया। पीड़िता का आज चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जाएगा। आगे जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज