देश की खबरें | अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने का मामला : वाजे मुंबई में एनआईए के समक्ष पेश हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधिकारी सचिन वाजे शनिवार को दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के समक्ष पेश हुए और पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदे एसयूवी वाहन पाए जाने के मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 13 मार्च पुलिस अधिकारी सचिन वाजे शनिवार को दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के समक्ष पेश हुए और पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदे एसयूवी वाहन पाए जाने के मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस निरीक्षक कुंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे।
कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास के पास खड़ी एक एसयूवी में 25 फरवरी को विस्फोटक पाए जाने के मामले की जांच एनआईए कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी वाजे से मामले के सिलसिले में सूचना चाहती है, इसलिए वह एनआईए के दफ्तर में आए।
अंबानी के आवास के पास खड़े वाहन में विस्फोटक और एक धमकी भरा पत्र पाया गया था। एसयूवी मनसुख हिरन की थी, जिन्होंने दावा किया था कि एक हफ्ते पहले वह चोरी हो गई थी। हालांकि, मामला तब और उलझ गया जब मनसुख भी पांच मार्च को ठाणे के नजदीक एक नदी किनारे मृत पाए गए।
हिरन की पत्नी ने वाजे पर अपने पति की संदिग्ध मौत में संलिप्त होने के आरोप लगाए थे। इसी हफ्ते वाजे को मुंबई अपराध शाखा से हटा दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)