देश की खबरें | पुडुचेरी में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र शासित प्रदेश में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुडुचेरी, 10 नवम्बर केन्द्र शासित प्रदेश में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतिक्षा गोदारा ने पत्रकारों को बताया कि इन बच्चियों को उनके माता-पिता ने पिछले महीने एक व्यक्ति को बेच दिया था, जिसने उन्हें अपने खेत में बंधुआ मजदूर बना रखा था और वहीं उनका यौन उत्पीड़न भी किया गया।
उन्होंने बताया कि पुडुचेरी की बाल कल्याण समिति ने सूचना के आधार पर पिछले महीने इनमें से दो को बचाया था और अन्य को बाद में छुड़ाया था।
गोदारा ने बताया कि बच्चियों ने पुलिस को बताया कि छह लोग उनका यौन शोषण करते थे और उनसे जबरन बंधुआ मजदूरी करा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपियों को कोविड-19 जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)