देश की खबरें | मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पिंडदान करने पर कांग्रेस के नौ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संगम के तट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कथित तौर पर पिंडदान करने वाले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 25 जुलाई संगम के तट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कथित तौर पर पिंडदान करने वाले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दारागंज थाने के प्रभारी धाकेश्वर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (प्रयागराज) के जिला उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने शुक्रवार को इस संबंध में तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नफीस अनवर की अगुवाई में लोगों ने मुख्यमंत्री का कथित तौर पर पिंडदान किया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डोंबिवली में कोविड-19 केयर सेंटर और टेस्टिंग लैब का किया उद्घाटन: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नफीस अनवर, डाक्टर पूनम सिंह पटेल, संजय तिवारी, सुरेश यादव, विवेकानंद पाठक, अनिल पांडेय, प्रदीप द्विवेदी, बृजेश गौतम और पंडा यज्ञ नारायण तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 270, 295-ए और 500 एवं महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव को सौंपी गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत में एक दिन में कोविड-19 की रिकॉर्ड 4.2 लाख जांच, मृत्यु दर में भारी गिरावट के साथ 2.35% दर्ज की गई.

प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज खत्म होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने शुक्रवार को संगम तट पर कथित तौर पर प्रतीकात्मक श्राद्ध और तर्पण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\