देश की खबरें | बुजुर्ग माता-पिता के साथ बुरा व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ कथित तौर पर बुरा व्यवहार करने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोट्टायम, 20 जनवरी अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ कथित तौर पर बुरा व्यवहार करने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के कथित तौर पर बुरे व्यवहार के कारण उसके पिता की मौत हो गई और मां अस्पताल में भर्ती है।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और अन्य सदस्य अपने निर्धारित निरीक्षण के तहत जिले के मुण्डाकयम में उनके घर पर गये और उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दंपति को कांजीरापल्ली जनरल अस्पताल में ले जाया गया, जहां 80 वर्षीय पिता की मौत हो गई, जबकि 76 वर्षीय मां का कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने पत्रकारों को बताया कि दंपति का बेटा शराबी है और अपने माता-पिता के साथ गलत व्यवहार करता था।

पुलिस ने एक पड़ोसी के हवाले से बताया कि आरोपी दंपति को बासी खाना देता था। आरोपी अब फरार है।

पड़ोस के एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘जब आरोपी और उसकी पत्नी घर पर नहीं होते थे तो वे उस कमरे की खिड़की के पास एक कुत्ते को बांध देते थे जहां माता-पिता बंद थे ताकि हम उनके पास नहीं जा सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\