खेल की खबरें | कार्टर दोहरे शतक से चूके, न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जो कार्टर (197 रन) दोहरा शतक लगाने से महज तीन रन से चूक गये लेकिन उनकी यादगार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ए शुक्रवार को यहां भारत ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

बेंगलुरू, दो सितंबर जो कार्टर (197 रन) दोहरा शतक लगाने से महज तीन रन से चूक गये लेकिन उनकी यादगार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ए शुक्रवार को यहां भारत ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

कार्टर ने 73 रन से खेलना शुरू किया और 305 गेंद तक बल्लेबाजी की जिससे न्यूजीलैंड ए पहली पारी में 400 रन पर सिमट गयी। टीम सुबह पांच विकेट पर 153 रन से खेलने उतरी थी।

कार्टर एक छोर पर डटे रहे जबकि कोई भी अन्य खिलाड़ी 40 रन से ऊपर का स्कोर नहीं बना सका।

जवाब में भारत ए ने 37 ओवर में एक विकेट गंवाकर 156 रन बना लिये थे। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (120 गेंद में नाबाद 87 रन) अपने शतक के करीब पहुंच चुके हैं। कप्तान प्रियांक पंचाल आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे जिन्होंने 83 गेंद में 47 रन बनाये।

स्टंप तक रूतुराज गायकवाड़ 19 गेंद में 20 रन बनाकर ईश्वर का साथ निभा रहे थे। भारत ए की टीम अब भी 244 रन से पिछड़ रही है।

वहीं पदार्पण में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 86 रन देकर पांच विकेट चटकाये, उन्होंने शुरूआती दिन तीन विकेट हासिल किये थे।

भारतीय गेंदबाजी उतनी प्रभावी नहीं दिखी जितनी पहले दिन थी जिसका कारण बारिश भी रही। मुकेश ने हालांकि फिर प्रभावित किया लेकिन अन्य गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

मुकेश ने कार्टर और सीन सोलिया (32) के बीच 87 रन की भागीदारी का अंत किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरूआत की जिसमें ईश्वरन और पंचाल ने पहले विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी निभायी। पंचाल के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने दो चौके और एक छक्का लगाकर आक्रामकता दिखायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट