देश की खबरें | कार्लसन ने कहा, शतरंज का बादशाह बनने की राह पर है भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पांच बार के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन का मानना है कि भारत शतरंज का अग्रणी देश बनने की राह पर है और उन्होंने कहा कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए यहां काफी कुछ किया जा रहा है।

नयी दिल्ली, 31 मई पांच बार के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन का मानना है कि भारत शतरंज का अग्रणी देश बनने की राह पर है और उन्होंने कहा कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए यहां काफी कुछ किया जा रहा है।

मौजूदा विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन कार्लसन को वर्तमान पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है।

भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा देश ने पिछले साल शतरंज ओलंपियाड का भी सफल आयोजन किया था।

कार्लसन ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ मेरा मानना है कि भारत अभी तक काफी कुछ अच्छा कर रहा है और स्पष्ट रूप से दुनिया का अग्रणी शतरंज देश बनने की राह पर है।’’

नॉर्वे का यह ग्रैंड मास्टर शुरुआती ग्लोबल चेस लीग (जीएसएल) के आइकन खिलाड़ियों में शामिल है। जीएसएल विश्व की पहली और सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित लीग है जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी संयुक्त टीम प्रारूप में भाग लेंगे।

जीएसएल का आयोजन टेक महिंद्रा और अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इसमें छह टीम भाग लेंगी। इनमें से प्रत्येक टीम दुबई में 21 जून से दो जुलाई तक डबल राउंड रोबिन के आधार पर कम से कम 10 मैच खेलेगी। चोटी पर रहने वाली दो टीम दो जुलाई में होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी तथा विजेता टीम को विश्व चैंपियन करार दिया जाएगा।

कार्लसन ने कहा,‘‘ इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना मेरे लिए रोमांचक अनुभव होगा। यह कुछ नया होगा। ऐसा कुछ जैसा कि अभी तक शतरंज में नहीं देखा गया है। मैं इस प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर उत्सुक हूं।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें टीम प्रतियोगिताओं में खेलना पसंद है और वह भारत के युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं।

कार्लसन ने कहा,‘‘ निजी तौर पर मैं टीम प्रतियोगिताओं में खेलने का पूरा लुत्फ उठाता हूं। मैं टीम के अन्य खिलाड़ियों से मिलने और भारतीय खिलाड़ियों की युवा पीढ़ी के साथ और उनके खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि पुरुष और महिला खिलाड़ी एक ही स्तर पर एक दूसरे का सामना करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\