देश की खबरें | असम में बुजुर्ग महिला की हत्या में केयरटेकर व उसकी पत्नी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गुवाहाटी में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को 72 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

गुवाहाटी, तीन जुलाई असम के गुवाहाटी में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को 72 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

गुवाहाटी पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अमिताभ बासुमतारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को खरघुली इलाके में हुई, जहां बुजुर्ग महिला केयरटेकर और उसके परिवार के साथ रहती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान, हमें हत्या में केयरटेकर और उसकी पत्नी की संलिप्तता का पता चला। हमने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जो उसी परिसर में रहते हैं।’’

मृतक की पहचान बंदना दास के रूप में हुई है, जो पति की मृत्यु के बाद अकेली रह रही थी। महिला के भाई का परिवार पास में ही रहता है।

बासुमतारी ने कहा कि गहन पूछताछ के बाद केयरटेकर ने पत्नी के साथ मिलकर अपराध कबूल कर लिया।

डीसीपी ने कहा, ‘‘उसने हमें बताया कि बुजुर्ग महिला उसके परिवार के सदस्यों को छोटी-छोटी बातों पर डांटती थी और गुस्से में आकर उसने उसे चाकू घोंप दिया।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिसर से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी