देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नर हाथी का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने एक नर हाथी का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रायगढ़, 15 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने एक नर हाथी का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत खेनताबहारी गांव के जंगल में शुक्रवार को एक नर हाथी का शव बरामद किया है।

धरमजयगढ़ के वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि ग्रामीणों ने खेनताबहारी गांव के जंगल में एक हाथी के शव होने की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया था, बाद में घटनास्थल से एक नर हाथी का शव बरामद किया गया।

जोगावत ने बताया कि हाथी का शव नष्ट हो रहा था, इससे अनुमान लगाया गया है कि उसकी मृत्यु कुछ दिन पहले हुई है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसके बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड