देश की खबरें | झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धनबाद (झारखंड), पांच जुलाई झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

राजगंज पुलिस थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल ने बताया कि धनबाद की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटने के बाद एनएच-2 की सर्विस लेन पर जा गिरी।

उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि कार बहुत तेज गति से चल रही थी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।"

अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान हीरा शोरूम मालिक के बेटे शाहिल कृष्णनी (20) और उसके दोस्त अनमोल रतन (21) के रूप में हुई है।

दोनों धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड के निवासी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड