देश की खबरें | उत्तर दिल्ली में फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को कार ने टक्कर मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रविवार को एक स्कूल के पास एक कार की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए।
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रविवार को एक स्कूल के पास एक कार की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। उसने कहा कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने कहा कि प्रताप नगर निवासी गजेंद्र (30) लीलावती स्कूल के पास अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने कहा कि कार ने फुटपाथ पर खड़े बच्चों को टक्कर मार दी।
डीसीपी ने कहा कि 10 और चार साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि छह वर्षीय एक बच्चे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
भारत-ब्राजील के बीच 'महत्वपूर्ण खनिजों' पर ऐतिहासिक समझौता
जर्मनी: चांसलर मैर्त्स को सीडीयू ने फिर अध्यक्ष चुना
Mann Ki Baat: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सूची, पीएम मोदी ने मान की बात में विदेशी टीमों में खेल रहे प्लेयर की तारीफ की; VIDEO
India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Prediction: अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
\