देश की खबरें | पुणे में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले प्रतिनिधि की मोटरसाइकिल को कार ने मारी टक्कर, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार की सुबह कार चलाते समय निजी कंपनी के एक कर्मचारी ने खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे, 11 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार की सुबह कार चलाते समय निजी कंपनी के एक कर्मचारी ने खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शहर के मुंधवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास दुर्घटना के बाद कार चला रहा आयुष तायल (34) मौके से फरार हो गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

खाद्य पदार्थ की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की पहचान राऊफ अकबर शेख के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाल ने कहा, ‘‘तायल द्वारा चलाई जा रही कार शेख की मोटरसाइकिल से टकरा गई और आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार की पहचान की और फिर उसके विवरण के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया।’’

अधिकारी ने बताया कि तायल रंजनगांव एमआईडीसी स्थित एक कंपनी में कर्मचारी हैं। दुर्घटना के समय वह नशे में था या नहीं, यह पता लगाने के लिए उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि तायल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट