देश की खबरें | कार में आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कार में आग लगने से उसमें सवार माता-पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगारपुर गांव के करीब कार में आग लगने से खैरागढ़ निवासी सुभाष कोचर, उनकी पत्नी कांति कोचर और तीन बेटियां भावना, वृद्धि और पूजा की जलकर मौत हो गई।

राजनांदगांव, 22 अप्रैल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कार में आग लगने से उसमें सवार माता-पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगारपुर गांव के करीब कार में आग लगने से खैरागढ़ निवासी सुभाष कोचर, उनकी पत्नी कांति कोचर और तीन बेटियां भावना, वृद्धि और पूजा की जलकर मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि खैरागढ़ के व्यापारी सुभाष कोचर अपने परिवार के साथ अल्टो कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने बालोद गए थे। वापसी के दौरान जब उनकी कार रात लगभग दो बजे सिंगारपुर गांव के करीब पहुंची तब दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। इस घटना में कार सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस और फोरेंसिक दल को रवाना किया गया तथा शवों को अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के राहगीरों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आशंका है कि कोचर परिवार की कार जब घटनास्थल पहुंची, तब एक पु​ल से टकराकर पलट गई। इसके बाद कार में आग गई।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

इधर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना में परिवार की मौत पर दुख जताया है तथा कोचर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Namibia Cricket Ground Pitch Report: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे वनडे से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी