देश की खबरें | शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिमला जिले के चौपाल उपखंड में एक एसयूवी कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, 14 मार्च शिमला जिले के चौपाल उपखंड में एक एसयूवी कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना बुधवार की रात ढाबास-सराहन लिंक रोड पर चफलाह के पास उस समय हुई जब वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान कमल प्रकाश, देव दत्ता और राजेश कुमार के रूप में हुई है। यह सभी चौपाल के निवासी थे।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच नौ मार्च को लापता हुए दो लोगों के शव बुधवार को शिमला जिले में सतलुज नदी से बरामद किए गए।

हरिसरन ने मंडी जिले के करसोग पुलिस थाने में नौ मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका पोता भीष्म कुमार अपने दोस्तों के साथ वाहन में तत्तापानी की ओर गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी।

वाहन को 11 मार्च को सनौगी में सतलुज नदी में देखा गया जिसके बाद पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम वाहन को नदी के किनारे पर लाई। उन्होंने करसोग के निवासी भीष्म और उसके दोस्त रजत कुमार के शव बरामद किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट