देश की खबरें | गोवा में नदी में गिरी कार, बचाव अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में कोर्तालिम गांव के जुआरी पुल की रेलिंग से टकराने के बाद एक कार बुधवार को नदी में गिर गयी, जिसके बाद पुलिस ने उसमें सवार चार लोगों को बचाने के लिए मध्यरात्रि को एक अभियान शुरू किया।

पणजी, 28 जुलाई गोवा में कोर्तालिम गांव के जुआरी पुल की रेलिंग से टकराने के बाद एक कार बुधवार को नदी में गिर गयी, जिसके बाद पुलिस ने उसमें सवार चार लोगों को बचाने के लिए मध्यरात्रि को एक अभियान शुरू किया।

दमकल एवं आपात सेवा, भारतीय तटरक्षक बल और तटीय पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार का पता लगाने के लिए अभियान में जुटी है।

दमकल एवं आपात सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में देर रात एक बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली।

चश्मदीदों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी कार ने रेलिंग से टकराने से पहले एक अन्य वाहन को पीछे छोड़ दिया और नदी में जा गिरी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन में कम से कम चार लोग सवार थे। उन्होंने बताया, ‘‘कार एक महिला चला रही थी।’’

बचाव अभियान रातभर चला और देर रात साढ़े तीन बजे तक वाहन का पता नहीं चल सका था। यह पुल दक्षिण गोवा में मडगांव और पणजी शहरों के बीच एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका