देश की खबरें | पंजाब के रूपनगर में भाखड़ा नहर में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, दो लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के रूपनगर जिले के अहमदपुर गांव में सोमवार को बस से टक्कर के बाद एक कार के भाखड़ा नहर में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो बच्चों के पानी में बह जाने की आशंका है ।
रूपनगर, 18 अप्रैल पंजाब के रूपनगर जिले के अहमदपुर गांव में सोमवार को बस से टक्कर के बाद एक कार के भाखड़ा नहर में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो बच्चों के पानी में बह जाने की आशंका है ।
पुलिस ने बताया कि दो पुरूषों, दो महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया है जबकि दो बच्चों के पानी के तेज धार में बह जाने की आशंका है ।
मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक रविंदर सिंह ने बताया कि कार में राजस्थान का नंबर प्लेट है और यह आनंदपुर साहिब से लौट कर प्रदेश के सीकर जा रही थी ।
उन्होने बताया कि हादसे में मरने वाले लोग सीकर के रहने वाले थे । पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है ।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि बस निजी कंपनी की है और उसे जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार से बरामद दस्तावेजों से पीड़ितों की पहचान करने में मदद मिली ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)