विदेश की खबरें | रोमानिया में रूसी दूतावास के गेट से टकराई कार, चालक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि कार सुबह छह बजे गेट से टकराई, लेकिन यह दूतावास परिसर के अंदर नहीं जा पाई।
उन्होंने बताया कि कार सुबह छह बजे गेट से टकराई, लेकिन यह दूतावास परिसर के अंदर नहीं जा पाई।
घटना से जुड़े एक वीडियो में कार से आग की लपटें उठती देखी जा सकती हैं। इसमें सुरक्षाबल क्षेत्र में भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तक तब चालक की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद रूसी दूतावास ने एक बयान जारी करके मारे गए चालक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बयान में कहा गया, ‘‘हमें खेद के साथ यह कहना पड़ रहा है कि चालक की मंशा जो भी रही हो, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसने इस घटना को रूस विरोधी भीषण उन्माद के प्रभाव में आकर अंजाम दिया...।’’
दूतावास ने स्पष्ट किया कि घटना में उसका कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि रोमानिया की सीमा यूक्रेन से लगती है और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से छह लाख से ज्यादा लोगों ने रोमानिया में शरण ले रखी है।
रोमानिया ने मंगलवार को रूस के दस राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास के दस कर्मचारी जिन्हें अवांछित घोषित किया गया है, उनकी गतिविधियां ‘राजनयिक संबंधों पर 1961 की विएना संधि के प्रावधानों का उल्लंघन’ करती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)