देश की खबरें | कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार को एक लग्जरी कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 18 सितम्बर राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार को एक लग्जरी कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा पचेरी कला थाना क्षेत्र के दिल्ली फतेहपुर राजमार्ग पर डुमोली गांव के पास आज उस वक्त हुआ जब एक लग्जरी कार ने पीछे से एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मारने के बाद पलट गई।

उन्होंने बताया कि कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

बुहाना के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया, “चारो सिंघाना के पास शोक सभा में शामिल होने के बाद हरियाणा के नारनौल जा रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विनोद जांगिड़ (55), उनकी पत्नी विमला (52) और सागरमल (50) और उनकी पत्नी उर्मिला (48) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी करीबी पारिवारिक रिश्तेदार थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि कार चालक झुंझुनू जिले का रहने वाला है और कार कौन चला रहा था उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स