खेल की खबरें | कप्तान कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वह 6 विकेट पर 194 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे और इस तरह से वह अभी पाकिस्तान से 124 रन आगे है।

पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वह 6 विकेट पर 194 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे और इस तरह से वह अभी पाकिस्तान से 124 रन आगे है।

खेल का दूसरा दिन काफी घटनाप्रधान रहा और इस दिन कुल 13 विकेट गिरे।

कमिंस ने अभी तक 37 रन देकर तीन विकेट लिए हैं जबकि ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 48 रन देकर दो विकेट हासिल किए हैं। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (62) और कप्तान शान मसूद (54) ने अर्धशतक जमाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

पाकिस्तान ने सतर्क शुरुआत की। लियोन ने इमाम उल हक (10) को दूसरी स्लिप में कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद जब पाकिस्तान मजबूत स्थिति की तरफ बढ़ रहा था तब कमिंस ने मैच का रूख बदल दिया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने अपनी गेंद पर शफीक का कैच लेकर मसूद के साथ उनकी साझेदारी तोड़ी और फिर अपने अगले ओवर में बाबर आजम (01) को बोल्ड करके अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

लियोन ने मसूद को आउट किया, जिन्होंने स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में प्वाइंट पर कैच दिया। इसके चार रन बाद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सौद शकील (09) का ऑफ स्टंप उखाड़ा जबकि कमिंस ने सलमान अली आगा (05) को विकेट के पीछे कैच कराकर पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 170 रन कर दिया। पाकिस्तान इस तरह से 46 रन के अंदर पांच विकेट गंवाए।

दिन का खेल समाप्त होने के समय मोहम्मद रिजवान 29 रन और आमेर जमाल दो रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सुबह तीन विकेट पर 187 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। पहला सत्र ढाई घंटे तक चला जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 131 रन जोड़कर अपने बाकी बचे सात विकेट गंवाए।

मार्नस लाबुशेन ने 155 गेंद पर सर्वाधिक 63 रन बनाए जबकि मिशेल मार्श ने 60 गेंद पर 41 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

ट्रेविस हेड (17) सुबह आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। शाहीन शाह अफरीदी (85 रन दे कर दो विकेट) ने दिन के पांचवें ओवर में उन्हें दूसरी स्लिप में कैच कराया। आमेर जमाल (64 रन देकर तीन विकेट) ने लाबुशेन का कीमती विकेट लिया। लाबुशेन ने मार्श के साथ 46 रन की साझेदारी की।

मार्श जब सात रन पर थे तो हसन अली (61 रन दे कर दो विकेट) की लगातार गेंदों पर पहले उन्हें एलबीडब्ल्यू और बाद में विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया, लेकिन दोनों अवसरों पर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का फैसला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के पक्ष में गया।

पाकिस्तान ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली और तुरंत ही एलेक्स कैरी (04) और मिशेल स्टार्क (09) को पवेलियन भेज दिया। अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाने वाले मार्श ने डीप थर्ड मैन पर कैच दिया जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 286 रन हो गया।

कप्तान पैट कमिंस (13) और नाथन लियोन (08) ने स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया।

इन दोनों टीम के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट में 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच 360 रन से जीता था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड