जरुरी जानकारी | कृषि और मत्स्य निर्यात को 20 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने की क्षमता: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, बेहतर गुणवत्ता वाली पैकेजिंग और ब्रांडिंग से देश के कृषि और मत्स्य निर्यात को 20 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, बेहतर गुणवत्ता वाली पैकेजिंग और ब्रांडिंग से देश के कृषि और मत्स्य निर्यात को 20 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

मौजूदा समय में, भारत का कृषि और मत्स्य निर्यात लगभग 4-4.5 लाख करोड़ रुपये का है।

उन्होंने कहा कि सरकारी पहल की मदद से, भारत अब विभिन्न देशों को अनानास, जामुन और लीची जैसे फलों और सब्जियों का निर्यात कर रहा है।

उन्होंने यहां एक कृषि समारोह में कहा, ‘‘हम खाद्य प्रसंस्करण, बेहतर गुणवत्ता वाली पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर ध्यान केंद्रित करके अपने निर्यात को चार लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये कर सकते हैं।’’

मंत्री ने किसानों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं और निर्यातकों के बीच साझेदारी बढ़ाने का सुझाव दिया।

गोयल ने एक उदाहरण पेश करते हुए कहा कि इंडिगो की उड़ान में लोग चावल-दाल, पोहा और उपमा सहित खाने के पैकेट 250 से 400 रुपये में खरीदते हैं, जिनकी कीमत अन्यथा केवल 40 रुपये होती।

उन्होंने कहा कि इस उदाहरण के माध्यम से, ‘‘मैं आपको (खाद्य प्रसंस्करण की) क्षमता के बारे में बताना चाहता हूँ।’’ इसी तरह, विदेशों में रहने वाले चार करोड़ भारतीय मूल के लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने की भी अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए की गई पहल के कारण, दुनियाभर के लोग इन पौष्टिक खाद्यान्नों की ओर रुख कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के परिणामस्वरूप देश में मोटे अनाजों की कमी की स्थिति हो रही है।

इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी सब्सिडी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी