खेल की खबरें | सिर्फ निरंतरता के बारे में सोचते रहे तो निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिये मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर इसे हासिल करने की कभी कोशिश नहीं की ।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिये मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर इसे हासिल करने की कभी कोशिश नहीं की ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा सोमवार को दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय क्रिकेटर चुने गए कोहली ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर बल्लेबाजी को लेकर अपने फलसफे के बारे में बताया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर सिर्फ निरंतरता पर फोकस किया जाये तो मुझे नहीं लगता कि आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं । आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप मैदान पर उतरें तो हर हालत में टीम की जीत का प्रयास करें । ऐसा सोचने पर ही आप अपनी सीमाओं और क्षमताओं से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं ।’’

उन्होंने कहा , ‘‘ मेरी हमेशा यही सोच रही है । मैं मैदान पर अपना दिल और आत्मा लगा देता हूं और प्रयास करता हूं कि एक टीम के रूप में हम सही दिशा में बढें । नतीजा मिले या नहीं ।’’

कोहली ने कहा कि टीम के लक्ष्यों के साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन जुड़ा होता है । इससे खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मदद मिलती है और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इससे सभी प्रारूपों में लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है । आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर बार मैदान पर उतरें तो टीम के लिये कुछ यादगार कर जायें ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ आप 40 रन बनाये, 50 , 60 या फिर शतक या दोहरा शतक । मैं हमेशा जब तक हो सके, टिककर बल्लेबाजी की कोशिश करता हूं ताकि जीत का मार्ग प्रशस्त हो ।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे फिट खिलाड़ियों में शुमार कोहली ने कहा कि वह सारे प्रारूप खेलना चाहते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मैं हर प्रारूप में अच्छा क्रिकेट खेलना चाहता हूं । इससे मुझे प्रारूप के अनुरूप ढलने में मदद मिलती है क्योंकि मैं बेसिक्स पर फोकस रखता हूं ।’’

पिछले एक दशक में सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत और एक टीम के सदस्य के तौर पर मैदान पर हर जंग का मजा लिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट