Rishabh Pant का फैन हुआ यह पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज, कहा- उनके बिना भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने ऋषभ पंत को ‘दुर्लभ प्रतिभा’ करार देते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकते हैं. पंत ने भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी की और नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दो वनडे में दो अर्धशतक जमाये.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Facebook)

लंदन, 29 मार्च: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने ऋषभ पंत को ‘दुर्लभ प्रतिभा’ करार देते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकते हैं. पंत ने भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी की और नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दो वनडे में दो अर्धशतक जमाये. बेल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘मैं उसके बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता हूं. ऐसा अहसास होता है जैसे वह भविष्य है और वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने की राह पर है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दुर्लभ प्रतिभा और यह उसकी शुरुआत है लेकिन उसका करियर सफल है. वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है. वह वास्तविक मैच विजेता है.’’ पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाये और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था. रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 62 गेंदों पर 78 रन बनाये.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd ODI: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर को सैम करेन में दिखी एमएस धोनी की झलक, कहा- बहुत कुछ सीखने को मिला

बेल ने कहा, ‘‘उसके लिये यह श्रृंखला शानदार रही. तीनों प्रारूपों में उसने बेहतरीन खेल दिखाया. आज मैंने उसमें एक शांतचित बल्लेबाज भी देखा. उसने जोखिम भरे शॉट नहीं खेले और केवल लप्पेबाजी नहीं की.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड