जरुरी जानकारी | केनरा बैंक का तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 739 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 739 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 739 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 406.43 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, सिंडिकेट बैंक के केनरा बैंक में विलय की वजह से इन नतीजों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के परिणामों से नहीं की जा सकती। सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय एक अप्रैल, 2020 से प्रभावी हुआ है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 24,490.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,531.80 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक ने कहा है कि 31 दिसंबर, 2019 और 31 मार्च, 2020 के तिमाही नतीजे विलय से पहले केनरा बैंक के एकल परिणाम हैं। ऐसे में इनकी तुलना विलय के बाद के नतीजों से नहीं की जा सकती।

संपत्ति के मोर्चे पर बात की जाए, तो दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 7.48 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 8.40 प्रतिशत थीं। मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 49,988.56 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 36,860.49 करोड़ रुपये था।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 2.65 प्रतिशत (16,796.15 करोड़ रुपये) रह गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 5.05 प्रतिशत (21,377.86 करोड़ रुपये) था।

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान 4,327.34 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,815.32 करोड़ रुपये रहा था।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 696.06 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 329.62 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर बैंक की कुल आय बढ़कर 21,479.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 14,001.63 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट