जरुरी जानकारी | केनरा बैंक का तीसरी तिमाही शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,502 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजानिक क्षेत्र के केनरा बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकल आधार पर दोगुना से अधिक होकर 1,502 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रावधान के लिए राशि कम होने से बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी सार्वजानिक क्षेत्र के केनरा बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकल आधार पर दोगुना से अधिक होकर 1,502 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रावधान के लिए राशि कम होने से बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा है।

केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक ने 696 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वही इससे पिछली जुलाई-सितंबर, 2021 की तिमाही के तुलना में 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,333 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान हालांकि उसकी कुल आय मामूली रूप से घटकर 21,312 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 21,365 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) या फंसा कर्ज बढ़कर 7.80 प्रतिशत हो गया, जो 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में 7.46 प्रतिशत था।

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान घटकर 2,245 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,210 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,631 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 739 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट