विदेश की खबरें | अमेरिका की 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली में शामिल होने पर बातचीत कर रहा कनाडा: कार्नी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुल 175 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाली यह बहुस्तरीय प्रणाली अमेरिकी हथियारों को पहली बार अंतरिक्ष में ले जाएगी। ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि 2029 में उनके कार्यकाल के अंत तक यह प्रणाली पूरी तरह से लागू हो जाएगी।
कुल 175 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाली यह बहुस्तरीय प्रणाली अमेरिकी हथियारों को पहली बार अंतरिक्ष में ले जाएगी। ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि 2029 में उनके कार्यकाल के अंत तक यह प्रणाली पूरी तरह से लागू हो जाएगी।
कार्नी ने कहा, ‘‘क्या यह कनाडा के लिए अच्छा विचार है? हां, कनाडाई लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना अच्छी बात है।’’
उन्होंने इस बारे में ट्रंप से बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की जा रही है।
ट्रंप ने बताया कि कनाडा सरकार ने उनके प्रशासन से संपर्क कर संकेत दिया है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहती है और वह ओटावा के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कनाडा इसमें उचित योगदान दे।
‘गोल्डन डोम’ के तहत किसी संभावित हमले के सभी चार प्रमुख चरणों में मिसाइलों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए जमीन एवं अंतरिक्ष आधारित क्षमताओं को मजबूत करने की परिकल्पना की गई है। ये चार चरण हैं- प्रक्षेपण से पहले मिसाइल का पता लगाना एवं उन्हें नष्ट करना, उड़ान के शुरुआती चरण में उन्हें रोकना, हवा में उन्हें बीच में ही रोक देना या लक्ष्य की ओर पहुंचते समय अंतिम मिनटों में उन्हें रोकना।
कार्नी ने कहा, ‘‘हम इस पर विचार कर रहे हैं और इस पर उच्च स्तर पर चर्चा की गई हैं।’’
कार्नी ने सचेत किया कि कनाडा को ‘‘निकट भविष्य’’ में संभावित मिसाइल खतरों का सामना करना पड़ सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)