विदेश की खबरें | कनाडा भारत को उकसाना नहीं चाहता : प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि वह भारत को ‘‘उकसाना या तनाव बढ़ाना’’ नहीं चाहते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, 19 सितंबर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि वह भारत को ‘‘उकसाना या तनाव बढ़ाना’’ नहीं चाहते हैं।

हालांकि, उन्होंने नयी दिल्ली से सिख अलगाववादी नेता की हत्या को ‘‘बेहद गंभीरता’’ से लेने का आग्रह किया।

एक खालिस्तानी अलगाववादी नेता की जून में हुई हत्या में भारत के ‘‘संभावित’’ जुड़ाव संबंधी ट्रूडो के आरोपों का हवाला देकर एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद भारत ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की मंगलवार को घोषणा की।

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद ट्रूडो का यह बयान आया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले को ‘‘बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ऐसा कर रहे हैं। हम उकसाने या तनाव बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।’’

ट्रूडो ने कहा, ‘‘हम सब कुछ स्पष्ट करने और उचित प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ काम करना चाहते हैं।’’

भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों को ‘‘बेबुनियाद’’ बताकर सिरे से खारिज कर दिया था जिसमें कहा गया था कि खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंट के बीच ‘‘संभवत: कोई संबंध’’ है।

ट्रूडो द्वारा संसद में इस संबंध में आरोप लगाए जाने के बाद कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने घोषणा की कि ‘‘एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक’’ को कनाडा से निष्कासित कर दिया गया है।

कनाडाई नागरिक निज्जर की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गत 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा था कि जून में निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंट के बीच ‘‘संभावित संबंध के पुख्ता आरोपों’’ की कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां पूरी सक्रियता से जांच कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट