देश की खबरें | क्या आप कुवैती नेताओं को संभल मस्जिद के पास पुलिस चौकी दिखा सकते हैं: ओवैसी का प्रधानमंत्री से सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभल में मस्जिद के पास कथित वक्फ भूमि पर पर बनाई जा रही पुलिस चौकी कुवैत के उन नेताओं को दिखा सकते हैं जिनसे उन्होंने हाल में मुलाकात की थी।

हैदराबाद, एक जनवरी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभल में मस्जिद के पास कथित वक्फ भूमि पर पर बनाई जा रही पुलिस चौकी कुवैत के उन नेताओं को दिखा सकते हैं जिनसे उन्होंने हाल में मुलाकात की थी।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि संभल में जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी का निर्माण वक्फ भूमि पर किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने वक्फ भूमि पर चौकी बनाए जाने के आरोप से इनकार किया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के नेता ओवैसी ने कहा, ‘‘(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी कुवैत गए थे। वह कुवैत के शेखों को गले लगा रहे थे। आप शेखों को बुलाएं और दिखाएं कि आपकी सरकार यहां (संभल में) क्या कर रही है।’’

संभल के जिलाधिकारी की इस टिप्पणी पर कि कोई भी प्रामाणिक और कानूनी पक्ष प्रासंगिक दस्तावेजों (यह दिखाने के लिए कि जमीन वक्फ की है) के साथ आगे नहीं आया है, ओवैसी ने आरोप लगाया कि अधिकारी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चौकी संभल थाना अंतर्गत काम करेगी और 24 नवंबर की हिंसा के मद्देनजर इसकी योजना बनाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

War Lockdown Notice PDF Goes Viral: व्हाट्सएप पर वायरल ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ से मचा हड़कंप, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान