जरुरी जानकारी | कैंपस एक्टिववियर ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 278-292 रुपये प्रति शेयर तय किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कैंपस एक्टिववियर ने अपने 1,400 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 278-292 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी द्वारा बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल कैंपस एक्टिववियर ने अपने 1,400 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 278-292 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी द्वारा बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
स्पोर्ट्स फुटवियर कंपनी के अनुसार, तीन दिन का आईपीओ 26 अप्रैल को खुलेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 25 अप्रैल को खुलेंगी।
आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 4,79,50,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। ओएफएस में शेयरों की पेशकश, हरि कृष्ण अग्रवाल और निखिल अग्रवाल और मौजूदा शेयरधारक - टीपीजी ग्रोथ तीन एसएफ पीटीई लिमिटेड, क्यूआरजी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, राजीव गोयल और राजेश कुमार गुप्ता करेंगे।
फिलहाल कंपनी में प्रवर्तकों की 78.21 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि टीपीजी ग्रोथ और क्यूआरजी एंटरप्राइजेज की क्रमश: 17.19 प्रतिशत और 3.86 फीसदी हिस्सेदारी है।
कंपनी को मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 1,400 करोड़ रुपये से अधिक जुटने की उम्मीद है।
निवेशक न्यूनतम 51 शेयरों और आगे उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)