देश की खबरें | मराठा के कुनबी रिकॉर्ड का पता लगाने वाला अभियान पूरे महाराष्ट्र में चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मराठा के कुनबी पूर्वजों के रिकॉर्ड (दस्तावेज) का पता लगाने वाला अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। हाल में यह अभियान मराठवाड़ा क्षेत्र में चलाया गया था।

मुंबई, चार नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मराठा के कुनबी पूर्वजों के रिकॉर्ड (दस्तावेज) का पता लगाने वाला अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। हाल में यह अभियान मराठवाड़ा क्षेत्र में चलाया गया था।

शिंदे ने शुक्रवार को मुंबई में एक बैठक के दौरान सभी मंडलीय आयुक्तों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान पर मिशन के तहत काम किया जाना चाहिए।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने नौ दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की। जरांगे का अनशन तोड़ने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया।

जरांगे ने दो महीनों के भीतर मराठा आरक्षण पर कोई निर्णय नहीं होने पर मुंबई तक एक विशाल जुलूस निकालने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने बैठक के बाद कहा, ‘‘कुनबी से जुड़े रिकॉर्ड का पता लगाने के लिए मराठवाड़ा क्षेत्र में जो अभियान चलाया गया था, उसे अब पूरे राज्य में चलाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) संदीप शिंदे समिति पूरे राज्य में इसपर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्य की निगरानी के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी को भी नियुक्त किया गया है। बैठक में प्रदेश भर के मंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कुनबी रिकॉर्ड का पता लगाने के कार्य का जायजा लेते हुए छत्रपति संभाजीनगर मंडल के मंडलीय आयुक्त को राज्य भर के मंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों की एक कार्यशाला आयोजित करने और शिंदे समिति के कामकाज के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिलाधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं एक माह के भीतर युद्धस्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिससे पिछड़ा वर्ग आयोग को समुदाय से संबंधित आंकड़े एकत्रित करने में सुविधा हो।

मुख्यमंत्री शिंदे ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में एक और बैठक की जिसमें राज्य के मुख्य सचिव मनोज सौनिक, सामान्य प्रशासनिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन करीर, राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजगोपाल देवरा और समाजिक न्याय विभाग के सचिव सुंत भांगे मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुनबी से संबंधित रिकॉर्ड को प्रमाणित एवं उनका डिजिटलीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन रिकॉर्ड को उर्दू और 'मोदी' लिपि से अनुवादित किया जाना चाहिए और वेबसाइट पर अपलोड किया जाना चाहिए। पूर्व में मराठी लिखने के लिए ‘मोदी’ लिपि का प्रयोग किया जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू