जरुरी जानकारी | वित्तीय समावेश योजनाओं के दायरे में सभी को लाने के लिए पंयायत स्तर पर अभियान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर वित्तीय समावेश योजनाओं के दायरे में सभी को लाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया।

नयी दिल्ली, एक जुलाई वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर वित्तीय समावेश योजनाओं के दायरे में सभी को लाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने देशभर में 33 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।

विभाग ने बयान में कहा कि इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, राज्य सरकार के अधिकारियों, एसएलबीसी (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति) संयोजकों, बैंक अधिकारियों और लाभार्थियों ने भाग लिया।

गुजरात में, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने डिजिटल रूप से इस कार्यक्रम में शिरकत की। अभियान का समापन 30 सितंबर को होगा, जिसमें देश के सभी 2.70 लाख ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय शामिल होंगे।

इस दौरान, अभियान में सभी बचत बैंक खाताधारकों के फिर से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानों) और पीएमजेडीवाई (प्रधानमंत्री जनधन योजना) के तहत बिना बैंक खाते वाले लोगों के लिए बैंक खाते खोलने जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

बयान के अनुसार, अभियान के पहले दिन, देशभर में 2,087 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाये गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है