देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा: डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड महामारी ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को प्रभावित किया है, लेकिन सुरक्षा बलों का इस पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित है और आने वाले समय में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।

Corona

श्रीनगर, 27 मई जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड महामारी ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को प्रभावित किया है, लेकिन सुरक्षा बलों का इस पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित है और आने वाले समय में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।

सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पत्रकारों से बात करते हुए, डीजीपी ने कहा कि समीक्षा बैठकों के दौरान, दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

डीजीपी ने कहा, "हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि कोविड महामारी ने कुछ हद तक आतंकवाद विरोधी अभियानों को प्रभावित किया है क्योंकि सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल के जवान वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कई पुलिस कर्मी प्रतिबंधों को लागू करने के लिए लॉकडाउन ड्यूटी पर हैं।"

उन्होंने कहा, "तो, इसने अभियानों को प्रभावित किया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम उस क्षेत्र को छोड़ रहे हैं और दूसरे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवादियों की भर्ती कम हो गई है और पुलिस चाहती है कि हथियार उठाने वाले युवा मुख्यधारा में लौट आएं।

उन्होंने कहा, " पुलिस गुमराह युवकों को आतंकवाद में शामिल होने से रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। कुलगाम में, युवाओं के एक समूह, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल होने वाले थे, उन्हें वापस लाया गया और उनके परिवारों से मिलाया गया। इसी तरह, दक्षिण कश्मीर के अन्य जिलों में, ऐसे कई समूहों को गलत रास्ते पर जाने से रोका गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट