कैमरन बैनक्रोफ्ट ने बॉल टैम्परिंग मामले में किया बड़ा खुलासा, कहा- ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बॉल टेंपरिंग के बारे में पता था

बैनक्रोफ्ट ने द गार्जियन से बातचीत में कहा, " हां, मैं जो करना चाहता था, वह अपने स्वयं के कार्यों और भाग के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह होना था. हां, जाहिर है कि मैंने जो किया उससे गेंदबाजों को फायदा हुआ और इसके बारे में गेंदबाजों को पता था. मुझे लगता है कि मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी खुद लेना चाहता था. मैंने गेंदबाजों को फायदा पहुंचाया और इस बारे में शायद उन्हें भी पता था.

कैमरन बैनक्रोफ्ट (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बैनक्रोफ्ट (Cameron Bancroft) ने इस बात का संकेत दिया है कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान हुए बॉल टैम्परिंग (Ball Tampering) योजना को लेकर गेंदबाज पहले से ही अवगत थे. 2018 में हुए बॉल टैम्परिंग मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बैनक्रोफ्ट पर नौ महीने का जबकि डेविड वॉर्नर (David Warner) तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को 12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था. Ball Tampering: बॉल टैम्‍परिंग के बैन से मुक्त हुए कैमरॉन बैनक्रॉफ्ट, होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ करेंगे नई पारी की शुरुआत

बैनक्रोफ्ट ने द गार्जियन से बातचीत में कहा, " हां, मैं जो करना चाहता था, वह अपने स्वयं के कार्यों और भाग के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह होना था. हां, जाहिर है कि मैंने जो किया उससे गेंदबाजों को फायदा हुआ और इसके बारे में गेंदबाजों को पता था. मुझे लगता है कि मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी खुद लेना चाहता था. मैंने गेंदबाजों को फायदा पहुंचाया और इस बारे में शायद उन्हें भी पता था. मैंने एक चीज सीखी है कि अगर मैं ज्यादा जागरुक होता तो बेहतर निर्णय ले पाता."

बैनक्रोफ्ट ने आस्ट्रेलिया के लिए 10 मैचों में अब तक 446 रन बनाए हैं, केप टाउन टेस्ट हुए दौरान हुए बॉल टैम्परिंग के बाद बैनक्रोफ्ट पर नौ महीने तक बैन लगा दिया गया था.

उन्होंने कहा, " मैं बहुत निराश था क्योंकि मैंने टीम को निराश किया और एक ऐसा काम किया जिसने मेरे मूल्यों से पूरी तरह समझौता किया. लेकिन यह मेरे लिए तब हुआ जब मैं वास्तव में उस स्तर पर सुधार कर रहा था. ऐसा लगा जैसे मैंने बहुत कुछ फेंक दिया हो। मैंने अब तक टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगाया था, लेकिन मुझे लगा था कि मैं इसे हासिल करने की राह पर हूं, इसलिए मैं इसे छोड़ने के लिए बेहद निराश था."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें