विदेश की खबरें | कंबोडिया: साइबर अपराध पर हालिया कार्रवाई में 1,000 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हुन मानेट ने ‘सुरक्षा-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा बनाये रखने’ के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई करने का अधिकार देते हुए यह आदेश जारी किया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हुन मानेट ने ‘सुरक्षा-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा बनाये रखने’ के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई करने का अधिकार देते हुए यह आदेश जारी किया था।

हुन मानेट ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “सरकार ने पाया है कि ऑनलाइन (साइबर) घोटाले वर्तमान में दुनिया और क्षेत्र में खतरा व असुरक्षा पैदा कर रहे हैं। कंबोडिया में, विदेशी आपराधिक समूह भी साइबर घोटाले करने के लिए घुसपैठ कर चुके हैं।”

संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों का अनुमान है कि साइबर घोटालों से अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों को सालाना अरबों डॉलर की कमाई होती है।

सूचना मंत्री नेथ फेकट्रा और पुलिस के बयानों के अनुसार, सोमवार से बुधवार के बीच कम से कम पांच प्रांतों में छापेमारी के दौरान 1,000 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजधानी नोम पेन्ह व सिहानोकविले से 200 से ज्यादा वियतनाम नागरिकों, चीन के 27 नागरिकों, ताइवान के 75 और कंबोडिया के 85 नागरिक शामिल हैं।

पुलिस ने कंप्यूटर और सैकड़ों मोबाइल फोन सहित कई उपकरण भी जब्त किए हैं।

मंत्री ने बताया कि थाइलैंड की सीमा से सटे पोइपेट शहर में बुधवार को 45 महिलाओं समेत कम से कम 270 इंडोनेशियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

पोइपेट शहर साइबर घोटाले और जुए के लिए मशहूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट