Floods in California: कैलिफोर्निया में बाढ़, भूस्खलन से तबाही, कई लोगों की मौत

लाखों निवासियों को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. लगभग 50,000 लोगों को अपने इलाकों को छोड़ने के आदेश दिए गए हैं और भारी बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भूस्खलन के कारण 1,10,000 से अधिक घरों और व्यवसायिक केंद्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है.

लाखों निवासियों को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. लगभग 50,000 लोगों को अपने इलाकों को छोड़ने के आदेश दिए गए हैं और भारी बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भूस्खलन के कारण 1,10,000 से अधिक घरों और व्यवसायिक केंद्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है. कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने सांताक्रूज तट पर कैपिटोला शहर के दौरे के दौरान कहा कि पिछले साल दिसंबर के अंत में शुरू हुए तूफान और इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है. शहर पिछले सप्ताह बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था.

कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल ने कहा कि इन घटनाओं में जिन लोगों की मौत हुई उनमें एक पिकअप ट्रक चालक और मोटरसाइकिल सवार शामिल है, जो मंगलवार सुबह विसालिया के पास सैन जोकिन घाटी में राजमार्ग 99 पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से मारे गए. न्यूसोम ने कहा, ‘‘ये स्थितियां गंभीर हैं और घातक हैं.’’ सोमवार से शुरू हुए तूफान के प्रभाव से दक्षिणी कैलिफोर्निया के पर्वतीय क्षेत्रों में डेढ़ फुट (45 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई और सिएरा नेवादा स्की रिसॉर्ट में पांच फुट (1.5 मीटर) से अधिक बर्फ जमी है. यह भी पढ़ें : China COVID-19 Update: कोविड में बढ़ोतरी के बीच चीन के श्मशान घाटों पर भीड़ सैटेलाइट इमेजेज में कैद

पहाड़ों से चट्टानें, पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हैं. बाढ़ की वजह से मार्ग के कुछ हिस्से जलमार्ग में बदल गए हैं. उफनती नदियों के बहाव में कई मकान बह गए हैं. एक निवासी ब्रायन ब्रिग्स ने कहा, ‘‘हम सब यहां फंसे हैं.’’ सुदूर माटिलिजा कैन्यन में बाढ़ के बाद भूस्खलन हुआ, जिसमें एक मकान पूरी तरह से दफन हो गया और पास के ओजई की एकमात्र सड़क से संपर्क कट गया.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\