देश की खबरें | कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बिजली बिलों में कथित वृद्धि पर भाजपा को रैली की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भाजपा को बिजली बिलों में कथित वृद्धि को लेकर 26 जुलाई को निजी बिजली कंपनी सीईएससी के एस्प्लेनेड स्थित कार्यालय तक अधिकतम 1,000 समर्थकों के साथ रैली निकालने की अनुमति दे दी।

कोलकाता, 19 जुलाई कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भाजपा को बिजली बिलों में कथित वृद्धि को लेकर 26 जुलाई को निजी बिजली कंपनी सीईएससी के एस्प्लेनेड स्थित कार्यालय तक अधिकतम 1,000 समर्थकों के साथ रैली निकालने की अनुमति दे दी।

अदालत ने निर्देश दिया कि प्रदर्शन ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों के पालन के अधीन और बड़े पैमाने पर जनता को कोई असुविधा पैदा किए बिना आयोजित किया जाए।

शहर के मध्य में मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा कार्यालय से एस्प्लेनेड स्थित विक्टोरिया हाउस तक जुलूस निकालने की अनुमति देते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि यह अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित किया जाए और इसमें 1,000 से अधिक लोग शामिल न हों।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि पुलिस ने अभी तक बिजली बिलों में कथित वृद्धि पर रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने निवेदन किया कि पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने 22 जुलाई को रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी। अदालत ने हालांकि 26 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी।

पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने कहा कि चूंकि सीईएससी द्वारा बिजली यूनिट दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, इसलिए किसी भी प्रदर्शन का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने यह भी कहा कि 22 जुलाई की रैली और प्रदर्शन से लोगों को अनावश्यक परेशानी होगी क्योंकि विक्टोरिया हाउस कोलकाता के मध्य में स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट