देश की खबरें | कैफे मालिक आत्महत्या: पुलिस परिवार के सदस्यों और ससुराल वालों से पूछताछ कर सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले कैफे मालिक पुनीत खुराना के परिवार के सदस्यों और ससुराल वालों से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले कैफे मालिक पुनीत खुराना के परिवार के सदस्यों और ससुराल वालों से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए एक टीम खुराना के घर जाएगी तथा उनके मित्रों और ससुराल वालों से भी मुलाकात करेगी।

पुलिस सूत्रों ने पहले बताया था कि खुराना ने फांसी लगाने से पहले अपने मोबाइल फोन में 54 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

वीडियो की एक छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पुनीत कह रहा है कि वह तनाव में था और उसने इसके कारण भी बताए हैं।

एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

सूत्र ने बताया, "मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। टीमें उनकी पत्नी, ससुराल वालों और दोस्तों से पूछताछ करेंगी।"

खुराना ने मंगलवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड