देश की खबरें | पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार; विभागों में फेरबदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद विभागों का पुनर्आवंटन किया।

चंडीगढ़, 31 मई पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद विभागों का पुनर्आवंटन किया।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरमीत सिंह खुडियां तथा बलकार सिंह ने बुधवार को नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस दौरान वहां मौजूद रहे।

खुडियां को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण विभागों का प्रभार और बलकार को स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामलों का प्रभार सौंपा गया।

मान ने विभागों के पुनर्आवंटन की जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा की।

इससे पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। धालीवाल के पास एनआरआई (अनिवासी भारतीय) मामलों का विभाग पहले से है और विभागों के पुनर्आवंटन में उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग भी दिया गया।

गुरमीत सिंह मीत हेयर को भूमि संरक्षण एवं जल विभाग दिया गया है। हेयर के पास पहले से जल संसाधन, खान एवं भूविज्ञान, विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण, खेल एवं युवा सेवा विभाग है।

लालजीत सिंह भुल्लर को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिया गया, जो पहले धालीवाल के पास था। भुल्लर परिवहन विभाग भी संभालते हैं।

गुरमीत सिंह खुडियां (60) मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं। 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में 11,396 मतों के अंतर से मात दी थी। पहली बार विधायक बने खुडियां 2021 में कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए थे।

बलकार सिंह (60) जालंधर में करतारपुर आरक्षित सीट से विधायक हैं। सिंह एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। वह पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद 2021 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। सिंह भी पहली बार विधायक बने हैं।

पंजाब में 14 महीने पुरानी मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है।

भगवंत मान सरकार ने जुलाई 2022 में अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया था, जिसमें पार्टी के पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया था। इस साल जनवरी में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को मंत्री बनाया गया। उन्हें फौजा सिंह सारारी के इस्तीफे के बाद मंत्री बनाया गया था।

इंदरबीर सिंह निज्जर ने मंगलवार को ‘‘ व्यक्तिगत कारणों’’ से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री मान ने मंगलवार को ही उनका इस्तीफा राज्यपाल के पास भेज दिया था।

मान नीत मंत्रिमंडल में अभी मुख्यमंत्री सहित 16 सदस्य हैं। पंजाब मंत्रिमंडल में कुल 18 सदस्य हो सकते हैं।

बलकार सिंह और खुडियां ने शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मंत्री के तौर पर सेवाएं देने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\