देश की खबरें | कैबिनेट ने राष्ट्रीय एड्स कार्यक्रम को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक राष्ट्रीय एड्स और एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम को 15,471.94 करोड़ रुपये के बजट के साथ जारी रखने की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक राष्ट्रीय एड्स और एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम को 15,471.94 करोड़ रुपये के बजट के साथ जारी रखने की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार्यक्रम पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है और वर्तमान में अपने पांचवें चरण में है।

राष्ट्रीय एड्स प्रतिक्रिया की शुरुआत भारत सरकार ने 1992 में राष्ट्रीय एड्स और एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) के पहले चरण की शुरुआत के साथ की थी।

एनएसीपी का चौथा चरण (विस्तार) 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुआ था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनएसीपी को विश्व स्तर पर बेहद सफल कार्यक्रम माना जाता है।

बयान के अनुसार भारत में वार्षिक नए एचआईवी संक्रमण में वैश्विक औसत 31 प्रतिशत (2010 का आधारभूत वर्ष) के मुकाबले 48 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि वैश्विक औसत 42 प्रतिशत (2010 का आधारभूत वर्ष) के मुकाबले वार्षिक एड्स से संबंधित मौतों में 82 प्रतिशत की गिरावट आई है।

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान चरण देश को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों 3.3 को प्राप्त करने की ओर ले जाएगा, जो 2030 तक एचआईवी / एड्स महामारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने की कल्पना करता है।

मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के तहत लगभग आठ करोड़ लोगों को रोकथाम-पहचान-उपचार सेवाओं के साथ सालाना कवर किया जाएगा और 99.5 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को एचआईवी मुक्त रखा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू