Byju's इंडिया बिजनेस के नए CEO बनें अर्जुन मोहन, मृणाल मोहित ने दिया इस्तीफा

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के संस्थापक भागीदार और भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मृणाल मोहित ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है.

BYJU'S | Photo: Facebook

नयी दिल्ली, 20 सितंबर: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू (Byju's) के संस्थापक भागीदार और भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मृणाल मोहित ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बायजू के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के सीईओ अर्जुन मोहन भारतीय परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे.

बयान के अनुसार, ‘‘अर्जुन मोहन भारतीय परिचालन के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं. वह बायजू के संस्थापक भागीदार और भारतीय कारोबार के निवर्तमान प्रमुख मृणाल मोहित का स्थान लेंगे. मोहित व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये एक नई शुरुआत कर रहे हैं.’’

मोहन बायजू की संस्थापक टीम का हिस्सा थे और अपने पिछले कार्यकाल में मुख्य व्यवसाय अधिकारी थे. वह जुलाई में कंपनी में दोबारा शामिल हुए थे.

बायजू के संस्थापक और समूह सीईओ बायजू रवीन्द्रन ने कहा, ‘‘यदि बायजू आज उल्लेखनीय ऊंचाई तक पहुंची है, तो यह हमारी संस्थापक टीम के असाधारण प्रयासों का नतीजा है. मृणाल के योगदान ने हमारे संगठन पर एक अमिट छाप छोड़ी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है.’’ रवीन्द्रन ने कहा, ‘‘अर्जुन की वापसी हमारे मिशन और आगे आने वाले अवसरों में उनके भरोसे का प्रमाण है. उनकी विशेषज्ञता निश्चित रूप से हमारे बदलाव के प्रयासों में मदद करेगी और वैश्विक परिदृश्य में हमारी स्थिति को मजबूत करेगी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी