जरुरी जानकारी | बायजू ने विदेशी इकाइयों को बेचकर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का प्रस्ताव रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू अपना 1.2 अरब डॉलर का समूचा कर्ज चुकाने के लिए अपनी विदेशी इकाइयों एपिक और ग्रेट लर्निंग को बेचने की योजना बना रही है। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू अपना 1.2 अरब डॉलर का समूचा कर्ज चुकाने के लिए अपनी विदेशी इकाइयों एपिक और ग्रेट लर्निंग को बेचने की योजना बना रही है। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जानकार सूत्रों ने कहा कि बायजू अपने कर्जदाताओं के साथ संपर्क में रही है और उसने उनके समक्ष अपने विदेशी कारोबारों की बिक्री के जरिये उनका पूरा कर्ज लौटाने का प्रस्ताव रखा है। यह कर्ज 1.2 अरब डॉलर यानी करीब 9,956 करोड़ रुपये का है।

बायजू को उम्मीद है कि बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कंपनी एपिक और कौशल विकास मंच ग्रेट लर्निंग की बिक्री से उसे 80 करोड़ डॉलर से लेकर 100 करोड़ डॉलर तक की रकम मिल सकती है।

इसके अलावा भारतीय कंपनी बायजू को इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री से भी कुछ रकम मिलने की उम्मीद है। वह इन संपत्तियों की बिक्री के लिए रणनीतिक निवेशकों के संपर्क में है।

इस बारे में टिप्पणी के लिए बायजू को भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।

भारत के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप माने जाने वाले बायजू को अगले छह महीनों में 1.2 अरब डॉलर का अपना समूचा सावधि कर्ज चुका देने की उम्मीद है। इस क्रम में उसने अगले तीन महीनों में 30 करोड़ डॉलर चुकाने का प्रस्ताव कर्जदाताओं के समक्ष रखा है।

हालांकि अभी तक कर्जदाताओं ने बायजू के प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया है।

बायजू ने नवंबर, 2021 में सावधि ऋण सुविधा के जरिये विदेशी निवेशकों से 1.2 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। बायजू ने इसी साल कोचिंग संस्थान आकाश का 95 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\