देश की खबरें | उपचुनाव: सिद्धरमैया ने हंगल विधानसभा सीट पर भाजपा की पराजय को मुख्यमंत्री बोम्मई की हार बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि हंगल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की पराजय वास्तव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की हार है क्योंकि यह सीट उनके गृह क्षेत्र में आती है।

बेंगलुरु, दो नवंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि हंगल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की पराजय वास्तव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की हार है क्योंकि यह सीट उनके गृह क्षेत्र में आती है।

दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव की आज मतगणना हुई। सिंडगी सीट पर जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश भूषणूर को जीत मिली तो वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिले हावेरी में आने वाली हंगल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास माने ने भाजपा के शिवराज सज्जनर को हराया।

सिद्धरमैया ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, ''हंगल चुनाव में, वास्तविक भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई थे। भाजपा उनके गृह जिले में हार गई। तथ्य यह है कि लोगों ने उन्हें 'मैं धरतीपुत्र हूं', 'मैं यहीं अंतिम सांस लूंगा' और 'मैं इस इलाके का दामाद हूं' जैसी भावनात्मक बातों के बावजूद त्याग दिया।''

उन्होंने चुनाव परिणामों को सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक लहर करार दिया।

सिंडगी के परिणाम के बारे में सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी अपनी स्थिति में सुधार करते हुए तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार अशोक मनागुली को 40,000 से अधिक वोट मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\