देश की खबरें | राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 17 अप्रैल को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में विधानसभा की चार खाली सीटों में से तीन पर उपचुनाव कराने की घोषणा मंगलवार को की, इन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा ।

जयपुर, 16 मार्च भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में विधानसभा की चार खाली सीटों में से तीन पर उपचुनाव कराने की घोषणा मंगलवार को की, इन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा ।

भारत निर्वाचन आयोग ने मंलगवार को नयी दिल्ली में कुछ राज्यों में विधानसभ उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत राजस्थान की सहाड़ा (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ (अजा) और राजसमंद सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

राज्य में चौथी खाली सीट वल्लभनगर (उदयपुर) है जिसके लिए उपचुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इन तीन सीटों के लिए नामांकन का काम 23 मार्च को अधिसूचना जारी करने के साथ शुरू होगा। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 30 मार्च है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 31 मार्च को होगी। वहीं तीन अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 17 अप्रैल को होगा और मतगणना दो मई को होगी।

उल्लेखनीय है कि सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मास्टर भंवर लाल एवं राजसमंद से भाजपा विधायक किरण महेश्वरी का निधन होने से इन सीटों पर उपचुनाव की आवश्यकता हुयी है।

वल्लभनगर (उदयपुर) सीट से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का इस साल जनवरी में निधन हो गया। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से चार फिलहाल खाली हैं। सदन में सत्ताधारी कांग्रेस के 104 सदस्य हैं और भाजपा के 71 विधायक हैं। इसी तरह 13 निर्दलीय हैं जबकि आरएलपी के तीन, बीटीपी के दो, माकपा के दो व आरएलडी का एक विधायक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स