देश की खबरें | तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव, अपराह्न तीन बजे तक 64.44 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और अपराह्न तीन बजे तक 64.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

चेन्नई, 10 जुलाई तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और अपराह्न तीन बजे तक 64.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

लोग सुबह सात बजे से ही उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े नजर आए।

निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अपराह्न तीन बजे तक 64.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

विक्रवांडी से द्रमुक विधायक ए पुघाझेंडी का गत छह अप्रैल को निधन होने के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है।

विक्रवांडी सीट पर कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

विक्रवांडी में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रत्याशी अन्नियूर शिवा, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) उम्मीदवार सी अंबुमणि और नाम तमिलर काची (एनटीके) प्रत्याशी के अबिनय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और उसकी सहयोगी देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) ने उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.37 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.16 लाख पुरुष और 1.20 लाख महिलाएं शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\